1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक में ननकाना साहिब गुरूद्वारे को फिर से खोला गया

पाक में ननकाना साहिब गुरूद्वारे को फिर से खोला गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 15, 2016 05:49 pm IST,  Updated : Nov 15, 2016 05:49 pm IST

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब में गुरू नानक देव की जन्मस्थली पर विभाजन से पहले बने हुए गुरूद्वारा ननकाना साहिब को फिर से खोल दिया गया है। इवैक्यूवी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमेर हाशमी

nankana sahib gurudwara again open in pakistan- India TV Hindi
nankana sahib gurudwara again open in pakistan

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब में गुरू नानक देव की जन्मस्थली पर विभाजन से पहले बने हुए गुरूद्वारा ननकाना साहिब को फिर से खोल दिया गया है। इवैक्यूवी ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमेर हाशमी ने आज पीटीआई को बताया, गुरूद्वारा कियारा साहिब को 75 साल पहले बंद किया गया था, उसे फिर से यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में सिख गुरू नानक की 548वीं जयंती मनाने के लिए ननकाना साहिब में एकत्र हुए थे। ईटीपीबी अध्यक्ष सिद्दीकुल फारूक द्वारा कल कियारा साहिब गुरूद्वारा फिर से खोल दिए जाने पर यात्री वहां भी गए।

फारूक ने ननकाना साहिब में ही गुरू नानक के करीबी सहयोगी भाई मरदाना के स्मारक का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा कियारा साहिब को सिख यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश