1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शी जिनपिंग से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, शिखर वार्ता खत्म

शी जिनपिंग से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, शिखर वार्ता खत्म

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2015 01:31 pm IST,  Updated : May 14, 2015 03:14 pm IST

नई दिल्ली: चीन दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेराकोटा वॉरिअर्स म्यूजियम और प्राचीन बौद्ध मंदिर दा सिंगशान देखने के बाद चीन के राष्ट्रपती शी जिंनपिंग से मुलाकात करने पहुंच गए है। शियान में

शी जिनपिंग से मिलने...- India TV Hindi
शी जिनपिंग से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, शिखर वार्ता खत्म

नई दिल्ली: चीन दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेराकोटा वॉरिअर्स म्यूजियम और प्राचीन बौद्ध मंदिर दा सिंगशान देखने के बाद चीन के राष्ट्रपती शी जिंनपिंग से मुलाकात करने पहुंच गए है। शियान में आज पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच शिखर वार्ता होगी।

पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच सीमा विवाद पर चर्चा हो सकती है। मोदी के दौरे में भारतीय फार्मा कंपनियों के लिए चीन के बाजार खोलने पर सहमति बन सकती है। आईटी इंडस्ट्रीज को उम्मीद है कि दौरे से उनके लिए चीन के बाजारों में नई संभावनाएं पैदा होंगी।  

वहीं दूसरी ओर भारत में सड़क, रेलवे में चीन की कंपनियों के निवेश को लेकर सहमति बन सकती है। मोदी के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में चीन के निवेश पर भी समझौता हो सकता है।

लोगों की नज़रें इस मुलाकात पर लगी हुई हैं क्योंकि दोनों देश रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश