नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस समेत 5 मध्य एशियाई देशों की यात्रा के दूसरे दिन आज कजाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। कजाकिस्तान नें दोनों देशों के बीच यूरेनियम डील हो सकती है ।
सूत्रों ने बताया कि दोनों देश अपनी पुरानी डील को रिन्यू करेंगे, जिसके तहत कजाकिस्तान भारत को यूरेनियम की आपूर्ति कर रहा था। जनवरी 2009 से भारत और कजाकिस्तान के बीच असैनिक परमाणु संधि है. तब भारतीय परमाणु संयंत्रों के लिए यूरेनियम की आपूर्ति के लिए एनपीसीआईएल और कजाख परमाणु कंपनी कजएटमप्रोम ने एक करार पर दस्तखत किए थे।
कजाकिस्तान भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करने वाला प्रमुख देश है. इसके पास दुनिया के यूरेनियम संसाधन का 15 फीसद है और 2009 में अग्रणी यूरेनियम उत्पादकर्ता देश बन गया। कजाकिस्तान के अलावा, यूरेनियम की खरीदारी के लिए उज्बेकिस्तान के साथ भी भारत ने करार कर रखा है।