1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहता, लेकिन मजबूरी है: नवाज

पाक हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहता, लेकिन मजबूरी है: नवाज

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 07, 2016 07:23 am IST,  Updated : Sep 07, 2016 07:23 am IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि उनका मुल्क हथियारों की दौड़ में शामिल होने को इच्छुक नहीं है, लेकिन क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को कायम रखने के लिए कदम उठाएगा।

Nawaz Sharif- India TV Hindi
Nawaz Sharif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि उनका मुल्क हथियारों की दौड़ में शामिल होने को इच्छुक नहीं है, लेकिन क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को कायम रखने के लिए कदम उठाएगा।

 

शरीफ ने ‘रक्षा दिवस’ पर जारी एक संदेश में कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहता, लेकिन यह क्षेत्र में संतुलन सुनिश्चित करना जारी रखेगा। भारत के साथ 1965 में हुए युद्ध की याद में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमने उन्नत हथियारों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिहल कर ली है और हमारी परमाणु क्षमता हमारे मजबूत रक्षा का प्रतीक चिह्न है।

कश्मीर मुद्दे पर शरीफ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के मुताबिक इसका हल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर हमारा साफ रुख रहा है। हमारा मानना है कि इस मुद्दे का हल संरा सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने में निहित है और यह कश्मीरी अवाम की आकांक्षाओं के अनुरूप हो। वहीं राष्ट्रपति ने एक अलग संदेश में कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल अपनी सरजमीं की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश