1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई के लिए अदालत पहुंची नवाज शरीफ की बेटी

भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई के लिए अदालत पहुंची नवाज शरीफ की बेटी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2017 01:48 pm IST,  Updated : Oct 26, 2017 01:48 pm IST

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले में सुनवाई के लिए गुरुवार को जवाबदेही अदालत पहुंची।

maryam nawaz- India TV Hindi
maryam nawaz

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले में सुनवाई के लिए गुरुवार को जवाबदेही अदालत पहुंची। लंदन स्थित एवेनफील्ड फ्लैट के स्वामित्व से संबंधित मामले में मरियम, उनके पति सेवानिवृत्त कैप्टन मोहम्मद सफदर और उनके पिता भी नामजद हैं। डॉन न्यूज के मुताबिक, अदालत ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा तीनों के खिलाफ दायर एवेनफील्ड फ्लैट से संबंधित मामले में 19 अक्टूबर को तीनों को दोषी करार दिया था। (पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट)

तीनों ने इन मामलों में खुद को निर्दोष बताया है। इस मामले में दायर आरोपपत्र में अपदस्थ प्रधानमंत्री के बेटे हसन और हुसैन नवाज सह-आरोपी हैं। कैप्टन सफदर अदालत में मरियम से पहले पहुंचे। नवाज शरीफ के आज अदालत के समक्ष पेश होने की संभावना नहीं है। सर्वोच्च अदालत की पांच सदस्यीय पीठ ने 28 जुलाई को एनएबी को छह सप्ताह के भीतर जवाबदेही अदालत में नवाज शरीफ और उनके बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था और निचली अदालत को छह महीनों के भीतर फैसला लेने का आदेश दिया था।

सर्वोच्च अदालत ने जवाबदेही अदालत की कार्यवाहियों पर नजर रखने के लिए एक न्यायाधीश इजाजुल अहसान को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है। शरीफ और उनके बेटों का नाम एनएबी के तीनों मामलों में नामजद हैं जबकि मरियम और उनके पति सिर्फ एवेनफील्ड मामले में नामजद हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश