1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवाज शरीफ ने कश्मीरियों के बलिदानों के नाम की ईद-उल अजहा

नवाज शरीफ ने कश्मीरियों के बलिदानों के नाम की ईद-उल अजहा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2016 11:57 am IST,  Updated : Sep 13, 2016 11:57 am IST

भारत को एक बार फिर से भड़काते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज ईद-उल अजहा को कश्मीरियों के सर्वोच्च बलिदानों के प्रति समर्पित कर दिया और कहा कि जब तक कश्मीर का मुद्दा सुलझ नहीं जाता, तब तक पाकिस्तान ऐसा करना जारी रखेगा।

Nawaz Sharif- India TV Hindi
Nawaz Sharif

लाहौर: भारत को एक बार फिर से भड़काते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज ईद-उल अजहा को कश्मीरियों के सर्वोच्च बलिदानों के प्रति समर्पित कर दिया और कहा कि जब तक कश्मीर का मुद्दा सुलझ नहीं जाता, तब तक पाकिस्तान ऐसा करना जारी रखेगा।

शरीफ ने ईद-उल अजहा के मौके पर भेजे अपने संदेश में कहा, हम कश्मीरियों के बलिदानों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्हें उनके बलिदानों का फल मिलेगा। हम इस ईद को कश्मीरी जनता के सर्वोच्च बलिदानों के प्रति समर्पित करते हैं और जब तक कश्मीर का मुद्दा (कश्मीरी जनता) की इच्छाओं के अनुरूप हल नहीं होता, तब तक हम ऐसा करना जारी रखेंगे।

शरीफ ने अपने रायविंड स्थित आवास पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। उन्होंने कहा, कश्मीरी जनता ने भारत से आजादी पाने के अपने संघर्ष में अपनी तीसरी पीढ़ी का बलिदान दे दिया है।

उन्होंने कहा, वे आत्मनिर्णय के अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं और भारतीय अत्याचारों का सामना कर रहे हैं। ताकत का इस्तेमाल करके उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश