इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में माहौल को और खराब करने की कोशिशें शुरु कर दी हैं। पहले आतंकी हाफिज़ सईद और सैयद सलाउद्दीन ने बुरहान वानी की मौत पर दुख जताया अब खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बयान जारी करके बुरहान की मौत पर अफसोस जताया है। नवाज़ शरीफ ने कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को नज़रबंद किये जाने की भी आलोचना की है।
सदमे में पाकिस्तान के PM
शरीफ के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, ‘कश्मीरी नेता बुरहान वानी समेत घाटी के अन्य नागरिकों के भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों के हाथों मारे जाने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को गहरा सदमा पहुंचा है।’ शरीफ ने कहा है कि वानी की मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ अत्यधिक और गैरकानूनी ढंग से बल प्रयोग किया गया है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा, इस तरह के दमनकारी कदम जम्मू-कश्मीर की जनता को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्पों के आलोक में आत्म निर्णय के उनके अधिकारों का इस्तेमाल करने से विचलित नहीं कर सकते हैं।
Also read:
- कौन है बुरहान वानी जो अपनी ही गर्लफ्रेंड की मुखबिरी का हुआ शिकार?
- कश्मीर-हिंसा में मरने वालों की संख्या हुई 23, अमरनाथ यात्रा बाधित
- एयरपोर्ट पर मणिपुरी लड़की से बदसलूकी, पूछा पक्का इंडियन हो?
हाफिज़ की नई चाल, कश्मीर पर पाक को दो टूक
आज ही हाफिज़ सईद ने भी पाकिस्तान से मौके का फायदा उठाने की अपील की है। हाफिज़ सईद की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें हाफिज़ सईद और सैयद सलाउद्दीन आतंकी बुरहानी वानी की मौत पर जनाज़े की नमाज़ अदा करते हुए दिख रहा है। सैयद सलाउद्दीन आगे इमामत कर रहा है जबकि हाफिज़ सईद उसके पीछे है। हाफिज़ ने पाकिस्तान से अपील की है कि वो मौके का फायदा उठाये और भारत के खिलाफ हुर्रियत की मदद करे।
तस्वीरों में देखिए आकंत के बुरहान का अंत-







राजनाथ की दूसरे दिन बैठक, सोनिया और उमर से की बात
कश्मीर के हालात की समीक्षा के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक मीटिंग बुलाई। सिंह ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेश्नल कॉंफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला समेत सभी राजनीतिक दलों से फोन पर बात की। सरकार को उम्मीद है कि हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है।
'राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं'
इस बीच सोनिया गांधी ने बयान जारी करके कहा है, ‘ये दुख की बात है कि पिछले कुछ दिनों में कश्मीर घाटी में कई निर्दोष लोगों की जान गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। आतंकवाद के साथ कठोरता से पेश आना चाहिए।’
गौरतलब है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर और आतंकी बुरहान वानी को शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। उसके बाद से ही बुरहान से हमदर्दी रखने वाले लोग हंगामे पर उतारू हैं।