1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अडियाला जेल में ‘ बेहद खराब हालत ’ में रह रहे हैं नवाज शरीफ: शाहबाज शरीफ

अडियाला जेल में ‘ बेहद खराब हालत ’ में रह रहे हैं नवाज शरीफ: शाहबाज शरीफ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 17, 2018 06:52 am IST,  Updated : Jul 17, 2018 06:52 am IST

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में ‘ बेहद खराब हालत ’ में रखा गया है और उन्हें समाचार पत्र और बिस्तर से वंचित किया गया है और वह ‘ गंदे ’ वॉशरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Nawaz Sharif is living in extremely bad condition in Adiala...- India TV Hindi
Nawaz Sharif is living in extremely bad condition in Adiala jail said Shahbaz Sharif

इस्लामाबाद: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को रावलपिंडी स्थित अडियाला जेल में ‘ बेहद खराब हालत ’ में रखा गया है और उन्हें समाचार पत्र और बिस्तर से वंचित किया गया है और वह ‘ गंदे ’ वॉशरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं। (अमेरिकी सेना में शामिल होंगे रोबोट, रिसर्च विंग ने की नई तकनीक विकसित )

यह बात पूर्व प्रधानमंत्री के भाई शहबाज शरीफ द्वारा लिखे गए एक पत्र में कही गई है। यह पत्र शहबाज ने पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हसन अस्करी रिजवी को लिखा है। यह पत्र शहबाज के अपने परिवार के साथ शनिवार को जेल में शरीफ से मुलाकात करने के बाद लिखा गया है। शहबाज पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

गौरतलब है कि, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम को आज रात स्वदेश लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले देश के इस प्रभावशाली परिवार को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामलों में से एक में दोषी करार दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश