1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मुसीबत में नवाज शरीफ, नाइटहुड की उपाधि भी छिनने का खतरा

मुसीबत में नवाज शरीफ, नाइटहुड की उपाधि भी छिनने का खतरा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 30, 2016 11:00 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 11:00 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ब्रिटिश महारानी ऐलीजाबेथ द्वितीय से मिली एक उपाधि को लाहौर उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है।

Nawaz Shrif- India TV Hindi
Nawaz Shrif Image Source : PTI

लाहौर: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ब्रिटिश महारानी ऐलीजाबेथ द्वितीय से मिली एक उपाधि को लाहौर उच्च न्यायालय में इस आधार पर चुनौती दी गई कि यह गुलामी का प्रतीक है और राष्ट्रीय हित के खिलाफ है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ब्रिटिश महारानी ने 1997 में शरीफ को नाइटहुड की उपाधि दी थी। इसे बैरिस्टर जावेद इकबाल जाफरी ने अदालत में चुनौती दी। अदालत इस मामले में सुनवाई की तारीख अगले हफ्ते तय करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश