1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जेल में बंद नवाज शरीफ को मुकेश के गीतों का संग्रह मुहैया कराया जाना चाहिये: शेख रशीद

जेल में बंद नवाज शरीफ को मुकेश के गीतों का संग्रह मुहैया कराया जाना चाहिये: शेख रशीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2019 11:20 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 11:20 pm IST

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने शनिवार को कहा कि सरकार को यहां कोट लखपत जेल में सात साल की सजा काट रहे पूर्व अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एक टेप रिकॉर्डर तथा महान भारतीय पार्श्व गायक मुकेश के गीतों का एक संग्रह मुहैया कराना चाहिये।

शेख रशीद, पाकिस्तान के मंत्री- India TV Hindi
शेख रशीद, पाकिस्तान के रेल मंत्री

लाहौर: पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने शनिवार को कहा कि सरकार को यहां कोट लखपत जेल में सात साल की सजा काट रहे पूर्व अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एक टेप रिकॉर्डर तथा महान भारतीय पार्श्व गायक मुकेश के गीतों का एक संग्रह मुहैया कराना चाहिये। शरीफ (69) को हाई प्रोफाइल पनामा पेपर्स मामले में शीर्ष अदालत के 28 जुलाई 2017 के आदेश के मद्देनजर अल अजीजिया स्टील मिल्स मामले में दोषी ठहराया गया था और सात साल की सजा सुनाई गई थी। वह 24 दिसंबर 2018 से जेल में बंद हैं। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जुलाई में अमेरिका यात्रा के दौरान पाकिस्तानी समुदाय की एक सभा में कहा था कि वह स्वदेश लौटने पर यह सुनिश्चित करेंगे कि शरीफ को कोट लखपत जेल में एयर कंडिशनर या टीवी उपलब्ध नहीं कराया जाए। रशीद ने शरीफ को एयर कंडिशनर मुहैया कराये जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "मैं नवाज शरीफ या जेल में बंद किसी अन्य नेता की एयर कंडीशनिंग सुविधा वापस लेने के खिलाफ नहीं हूं, बल्कि मैं उन्हें और अन्य लोगों को मुकेश के गानों के साथ टेप रिकॉर्डर उपलब्ध कराने के पक्ष में हूं।" दरअसल तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे शरीफ के करीबी लोगों के अनुसार उन्हें क्लासिक बॉलीवुड गीत पसंद हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश