1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पनामा पेपर मामले में JIT के समक्ष आज पेश होंगे नवाज शरीफ

पनामा पेपर मामले में JIT के समक्ष आज पेश होंगे नवाज शरीफ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2017 12:10 pm IST,  Updated : Jun 15, 2017 12:10 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पमानागेट घोटाला मामले की जांच कर रहे दल के समक्ष आज पेश होंगे। इस दल की नियुक्ति सुप्रीम ने की है।

Nawaz Sharif to be present before JIT today in Panama Paper...- India TV Hindi
Nawaz Sharif to be present before JIT today in Panama Paper case

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पमानागेट घोटाला मामले की जांच कर रहे दल के समक्ष आज पेश होंगे। इस दल की नियुक्ति सुप्रीम ने की है। संयुक्त जांच दल (JIT) के प्रमुख वाजिद जिया ने शरीफ को मामले से जुडे सभी कागजात ले कर आज छह सदस्यीय दल के समक्ष तलब किया। (म्रिस में भारतीय दूतावास ने किया इफ्तार दावत का आयोजन)

पेशी से पहले प्रधानमंत्री ने सुबह आपने परिजनों और करीबी सहयोगियों से विचार विमर्श किया। माना जा रहा है कि विा मंत्री इशहाक डार उनके साथ मौजूद रहेंगे। शरीफ ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्हें इस्लामाबाद की न्यायिक अकादमी तक उनके साथ जाने अथवा वहां उनको लेने आने के लिए मना किया है। शरीफ (67) के कजाख्स्तान से वापस लौटने के बाद उन्हें समन जारी किया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर मामले में 20 अप्रैल को JIT का गठन किया था और उसे प्रधानमंत्री, उनके बेटे और मामले से जुड़े किसी भी अथवा व्यक्ति से पूछताछ करने का अधिकार दिया था। यह दल धन शोधन मामले की जांच कर रहा है जिसके जरिए लंदन के पॉश पार्क लेन क्षेत्र में चार अपार्टमेंट खरीदे गए थे। हालांकि शरीफ ने इन आरोपों से इनकार किया है। जेआईटी को 60 दिन में अपनी जांच पूरी करनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश