1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यहां शादी में एक से ज्यादा पकवान और आतिशबाजी पर लगी पाबंदी

यहां शादी में एक से ज्यादा पकवान और आतिशबाजी पर लगी पाबंदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 16, 2016 11:47 am IST,  Updated : Apr 16, 2016 11:47 am IST

पाकिस्तान में भी दहेज प्रथा के विरोध में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शादियों को लेकर कुछ नियम तय किए गए हैं।

pakistan- India TV Hindi
pakistan

लाहौर: पाकिस्तान में भी दहेज प्रथा के विरोध में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शादियों को लेकर कुछ नियम तय किए गए हैं जिसके मुताबिक यहां शादियों में अब एक पकवान से ज्यादा नहीं परोसा जाएगा, आतिशबाजी नहीं होगी और दहेज पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

इसमें यह प्रावधान है कि शादी में इन बातों पर अमल नहीं करने वालों को एक महीने की जेल की सजा और 20 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। पंजाब विधानसभा में गुरुवार को बहुमत से यह कानून पारित किया गया।

इस कानून के अनुसार शादी समारोह में कोई भी व्यक्ति पटाखे नहीं छोड़ सकता, बंदूक या किसी दूसरे हथियार से फायरिंग नहीं कर सकता और आतिशबाजी पर भी पूरी तरह रोक होगी। इसमें दहेज पर रोक लगाई गई है। बहुत अधिक शोर-सराबा करना और जश्न मनाने के चक्कर में पड़ोसियों को परेशान करना भी अपराध होगा। कानून के तहत इसका भी प्रावधान किया गया है कि शादी में मेहमानों के लिए एक से अधिक पकवान नहीं होगा। शादी का पूरा समारोह रात 10 बजे से पहले खत्म हो जाना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश