1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक में गैर मुस्लिम कर्मचारियों को कुरान की आयत पढ़ने को मजबूर किया

पाक में गैर मुस्लिम कर्मचारियों को कुरान की आयत पढ़ने को मजबूर किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2017 07:30 am IST,  Updated : May 04, 2017 07:30 am IST

पाकिस्तान में एक सरकारी अस्पताल के प्रबंधन ने अपने गैर-मुस्लिम कर्मचारियों को मजबूर किया कि वे सुबह की सभा के दौरान पवित्र कुरान की आयत पढ़ें या फिर पूरे दिन के लिए गैरहाजिर रहें।

non muslim workers force to read kuran in pakistan- India TV Hindi
non muslim workers force to read kuran in pakistan

लाहौर: पाकिस्तान में एक सरकारी अस्पताल के प्रबंधन ने अपने गैर-मुस्लिम कर्मचारियों को मजबूर किया कि वे सुबह की सभा के दौरान पवित्र कुरान की आयत पढ़ें या फिर पूरे दिन के लिए गैरहाजिर रहें। (ईरान: कोयला खदान में विस्फोट, 21 शव बरामद)

लाहौर के मियां मीर अस्पताल में यह मामला प्रकाश में आया है जब वहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुहम्मद सरफराज ने सुबह की सभा में शामिल नहीं होने वाले एक ईसाई कर्मचारी को कथित तौर पर थप्पड़ मारा।

समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार इस घटना के बाद सभी कर्मचारियों ने इसको लेकर प्रबंधन के समक्ष विरोध दर्ज कराया। अस्पताल के मार्शल नाम के एक ईसाई कर्मचारी ने कहा, चिकित्सा अधीक्षक का कदम पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने ने कहा कि धार्मिक विद्वान इस मामले को हल करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश