1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान: कोयला खदान में विस्फोट, 21 शव बरामद

ईरान: कोयला खदान में विस्फोट, 21 शव बरामद

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2017 07:18 am IST,  Updated : May 04, 2017 07:18 am IST

उत्तरी ईरान में कोयले की खदान में विस्फोट होने से वहां की एक सुरंग ध्वस्त हो गई जिसके बाद बचाव कर्मियों ने आज वहां से 21 कामगारों के शव निकाले। समाचार एजेंसियों ने आज यह जानकारी दी।

blast in iran coal mine 21 dead- India TV Hindi
blast in iran coal mine 21 dead

तेहरान: उत्तरी ईरान में कोयले की खदान में विस्फोट होने से वहां की एक सुरंग ध्वस्त हो गई जिसके बाद बचाव कर्मियों ने आज वहां से 21 कामगारों के शव निकाले। समाचार एजेंसियों ने आज यह जानकारी दी। (सैन्य अदालत से सजा पाये 4 तालिबानी आतंकियों को पाक ने दी फांसी )

यह हादसा गुलिस्तां प्रांत में हुआ। प्रांत के एक खनन अधिकारी रेजा बेहरामी ने बताया कि 21 शव उन खनिकों को हैं जो अंदर फंसे अपने सहयोगियों को बचाने की कोशिश में सुरंग में गए थे। बेहरामी ने बताया कि करीब एक मील लंबी जेमेस्तान योर्ट खदान में सुरंग के करीब 400 गज हिस्से की सफाई की जा चुकी है और आपदा कर्मी अब भी वहां काम कर रहे हैं।

सरकारी मीडिया ने गुलिस्तां के गवर्नर हसन सादेगलोउ के हवाले से बताया कि खदान में 1,300 मीटर की गहराई पर एक शाफ्ट में 32 खनिक काम कर रहे थे। सुरंग में फैली जहरीली गैस के कारण बचाव कार्य बाधित हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश