1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सैन्य अदालत से सजा पाये 4 तालिबानी आतंकियों को पाक ने दी फांसी

सैन्य अदालत से सजा पाये 4 तालिबानी आतंकियों को पाक ने दी फांसी

 Written By: Bhasha
 Published : May 03, 2017 04:14 pm IST,  Updated : May 03, 2017 04:15 pm IST

आतंकवाद से जुड़े वीभत्स अपराधों में विवादास्पद सैन्य अदालतों द्वारा दोषी ठहराये गये चार और कट्टर तालिबानी आतंकवादियों को आज पाकिस्तान में मौत की सजा दे दी गयी। इन्हें मिलाकर वर्ष 2014 में हुए पेशावर हमले के बाद मौत की सजा पाने वाले आतंकियों का आंकड़ा

hanging- India TV Hindi
hanging

इस्लामाबाद: आतंकवाद से जुड़े वीभत्स अपराधों में विवादास्पद सैन्य अदालतों द्वारा दोषी ठहराये गये चार और कट्टर तालिबानी आतंकवादियों को आज पाकिस्तान में मौत की सजा दे दी गयी। इन्हें मिलाकर वर्ष 2014 में हुए पेशावर हमले के बाद मौत की सजा पाने वाले आतंकियों का आंकड़ा 150 के पार हो गया है।

सेना ने आज एक बयान में कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या और सैन्य बलों पर हमले में शामिल आतंकवादियों को आज सुबह फांसी दी गयी।

इसमें कहा गया, सैन्य अदालतों में चले मुकदमे में सजा पाये चार अन्य कट्टर आतंकवादियों को आज फांसी दे दी गयी। यह आतंकवादी आतंकवाद, निर्दोष नागरिकों की हत्या, पाकिस्तानी सशस्त्र बलों पर हमले जैसे गंभीर अपराध में शामिल थे।

यह आतंकवादी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सक्रिय सदस्य थे और मजिस्ट्रेट तथा सुनवाई अदालत के समक्ष उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश