1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया ने किया बड़ा फैसला, दक्षिण कोरिया के साथ जोड़ेगा अपना टाइम जोन

उत्तर कोरिया ने किया बड़ा फैसला, दक्षिण कोरिया के साथ जोड़ेगा अपना टाइम जोन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2018 12:25 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 12:25 pm IST

पिछले हफ्ते हुए ऐतिहासिक कोरियाई शिखर वार्ता के बाद उत्तर कोरिया ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए दक्षिण कोरिया के टाइम जोन के साथ जुड़ने के लिए आगामी शनिवार से अपने घड़ी को 30 मिनट आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

North Korea decision connecting its time zones with South...- India TV Hindi
North Korea decision connecting its time zones with South Korea  

सोल: पिछले हफ्ते हुए ऐतिहासिक कोरियाई शिखर वार्ता के बाद उत्तर कोरिया ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिए दक्षिण कोरिया के टाइम जोन के साथ जुड़ने के लिए आगामी शनिवार से अपने घड़ी को 30 मिनट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। (ऑस्ट्रेलिया में 43 साल तक जीने वाली मकड़ी की मौत)

वर्ष 2015 से दोनों देशों का टाइम जोन अलग हो गया था। उस वक्त उत्तर कोरिया ने अपने मानक समय को दक्षिण कोरिया से 30 मिनट पीछे कर दिया था। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में हुई बैठक में उत्तर कोरिया ने पुराने टाइम जोन में लौटने के बारे में फैसला लिया।

केसीएनए ने आज बताया कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ - इन के साथ ऐतिहासिक वार्ता के दौरान अपने पुराने टाइम जोन में फिर से लौटने का वादा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश