1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तानाशाह किम जोंग उन रचा रहा अपनी बहन का स्वयंवर

तानाशाह किम जोंग उन रचा रहा अपनी बहन का स्वयंवर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2016 02:53 pm IST,  Updated : May 25, 2016 02:53 pm IST

हर काम अपनी मर्जी और जोर-जबरदस्ती से करने वाला उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपनी बहन किम यो जोंग की शादी की तैयारी कर रहा है।

kim jong un- India TV Hindi
kim jong un

नई दिल्ली: आज के दौर में दुनिया का सबसे खूंखार तानाशाह वो काम कर रहा है जिस पर शायद आप यकीन न हो। हर काम अपनी मर्जी और जोर-जबरदस्ती से करने वाला उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपनी बहन किम यो जोंग की शादी की तैयारी कर रहा है। किम जोंग उन एक स्वयंवर कर रहा है। किम जोंग अपनी छोटी बहन यो-जोंग के लिए दूल्हा तलाश रहा है लेकिन बहन की शादी के लिए तानाशाह ने ऐसी शर्तें रखी हैं जिस पर खरा उतरना बेहद मुश्किल लग रहा है।

यो-जोंग की शादी की तैयारी चल रही है लेकिन ऐसा कोई लड़का नहीं मिल पा रहा है स्वंयवर की शर्तों पर खरा उतर सके क्योंकि कोई स्वंयवर में जाने से खौफ खा रहा है।

तानाशाह किम जोंग उन की बहन यो-जोंग कई मौकों पर अपने भाई के साथ नजर आती हैं। लेकिन दुनिया के सामने किम यो जोंग की बहुत कम तस्वीरें आई हैं। बताया जा रहा है कि उसके लिए कई लड़कों को चुन भी लिया है। लेकिन मैचमेकिंग कॉम्पिटिशन के लिए तानाशाह किम जोंग उन ने कई शर्तें भी रखी हैं जिन पर खरा उतरना सबके बस की बात नहीं है।

अगली स्लाइड में पढ़ें: बहन का स्वंयवर और तानाशाह की शर्तें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश