1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तानाशाह किम जोंग उन रचा रहा अपनी बहन का स्वयंवर

तानाशाह किम जोंग उन रचा रहा अपनी बहन का स्वयंवर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2016 02:53 pm IST,  Updated : May 25, 2016 02:53 pm IST

हर काम अपनी मर्जी और जोर-जबरदस्ती से करने वाला उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपनी बहन किम यो जोंग की शादी की तैयारी कर रहा है।

 

yo jong
yo jong

बहन का स्वंयवर और तानाशाह की शर्तें:

  • लड़का प्योंगयांग की किम इल-संग यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट होना चाहिए
  • लड़के की हाइट कम से कम 5 फीट 10 इंच होनी चाहिए
  • उसके पास आर्मी में काम करने का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए
  • स्वंयवर के लिए तानाशाह ने 30 लड़कों को सेलेक्ट कर लिया है

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तानाशाह किम जोंग उन ने करीब 4 साल पहले 2012 में भी अपनी बहन की शादी की कोशिश की थी लेकिन उस बार भी कोई लड़का इस सनकी के पैमाने पर खरा नहीं उतर सका था। लिहाजा अब ये एक बार फिर से कोशिश कर रहा है।

दरअसल तानाशाह की बहन किम यो-जोंग का भी उत्तर कोरिया में बहुत रुतबा है। एक साउथ कोरियन न्यूजपेपर 'द चोशुन' के मुताबिक यो-जोंग अपने भाई के साथ ही रहती हैं और उनके लिए अप्वाईमेंट्स, प्रमोशन और प्रोपेगेंडा का काम देखती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश