1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. परमाणु परीक्षण के कुछ दिनों बाद उत्तर कोरिया ने किया एयर शो

परमाणु परीक्षण के कुछ दिनों बाद उत्तर कोरिया ने किया एयर शो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 24, 2016 02:38 pm IST,  Updated : Sep 24, 2016 02:38 pm IST

वोनसान: उत्तर कोरिया ने अपना पांचवां परमाणु परीक्षण करने के कुछ ही दिनों बाद आज एक अभूतपूर्व असैन्य और सैन्य वायु सेना प्रदर्शन किया जो कि देश में इस तरह का पहला सार्वजनिक विमानन प्रदर्शन

north korea- India TV Hindi
north korea

वोनसान: उत्तर कोरिया ने अपना पांचवां परमाणु परीक्षण करने के कुछ ही दिनों बाद आज एक अभूतपूर्व असैन्य और सैन्य वायु सेना प्रदर्शन किया जो कि देश में इस तरह का पहला सार्वजनिक विमानन प्रदर्शन है। दो दिवसीय वोनसान इंटरनेशनल फ्रेंडशिप एयर फेस्टिवल का आयोजन कलमा हवाई अड्डे पर किया गया। पूर्वी बंदरगाह शहर वोनसान के आसपास के क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष कलमा हवाई अड्डे को नया रूप दिया गया था। इससे पहले यह एक सैन्य हवाई क्षेत्र था।

नौ सितंबर को उत्तर कोरिया द्वारा किये गये पांचवें परमाणु परीक्षण से पहले ही इस प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारी कर ली गई थी। उत्तर कोरिया को अपने पांचवें परमाणु परीक्षण के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा और परमाणु हथियारों से लैस इस देश को उसके उपर और अधिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी मिली।

उत्तर कोरिया द्वारा छह जनवरी को चौथा परमाणु परीक्षण करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पारित एक प्रस्ताव के प्रावधानों द्वारा इसके विमानन उद्योग को निशाने पर लिया गया था। प्रावधानों के तहत सदस्य राष्ट्रों पर उत्तर कोरिया को वैमानिकी ईंधन, गैसोलीन और केरोसिन प्रकार के विमान ईंधन की आपूर्ति करने या बेचने पर रोक लगा दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश