सोल: उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी चालित मिसाइल का आज जापान की तरफ 500 किलोमीटर तक परीक्षण किया। हथियार विशेषज्ञ इसे परमाणु हमले की महत्वाकांक्षा की तरफ बढ़ाया गया कदम बता रहे हैं। दक्षिण कोरिया की सेना के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ्स ने इसके उड़ान की दूरी की निगरानी की जिसने बताया कि यह पहले के किसी भी SLBM परीक्षण से काफी ज्यादा दूरी तक थी जो उसके तकनीकी क्षमता में काफी प्रगति को दर्शाता है।
SLBM प्रणाली से उत्तर कोरिया के परमाणु हमले का खतरा बढ़ जाएगा और उसकी क्षमता कोरियाई प्रायद्वीप के आगे भी बढ़ जाएगी और उसके सैन्य ठिकानों पर हमले की स्थिति में उसे वैकल्पिक हमला की क्षमता हासिल हो जाएगी। कैलिफोर्निया में मिडलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के पूर्वी एशियाई परमाणु अप्रसार कार्यक्रम के निदेशक जेफरी लेविस ने कहा, ब्यौरे को लेकर काफी सवाल अब भी बाकी हैं लेकिन यह परीक्षण सफल प्रतीत होता है। लेविस ने एएफपी से कहा, यह प्रणाली अब भी विकसित होने की प्रक्रिया में है लेकिन उत्तर कोरिया स्पष्ट रूप से प्रगति कर रहा है।