1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया ने किया ICBM इंजन का सफल परीक्षण

उत्तर कोरिया ने किया ICBM इंजन का सफल परीक्षण

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 09, 2016 12:31 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 12:32 pm IST

उत्तर कोरिया ने शनिवार को ICBM इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जिस कारण उत्तर कोरिया को अमेरिकी भूभाग पर परमाणु हमला करने की क्षमता हासिल हो गई है।

north korea- India TV Hindi
north korea

सोल: उत्तर कोरिया ने शनिवार को ICBM इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जिस कारण उत्तर कोरिया को अमेरिकी भूभाग पर परमाणु हमला करने की क्षमता हासिल हो गई है। कोरिया की एक समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार इंजन का परीक्षण होने की खबर अगर सच है तो यह उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार की दिशा में एक बड़ा कदम है।  इंजन परिक्षण के अलावा इस साल उत्तर कोरिया ने तीन और परमाणु परीक्षण किए हैं।

दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया के पास अभी तक कोई विश्वसनीय अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल नहीं है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए ने इस परीक्षण की घोषणा की थी, जो देश के परीक्षणों की कड़ी में ताजा घटना है। अमेरिका और उसके सहयोगी उत्तर कोरियाई की इस कार्रवाई को उकसावे वाला कार्य मानते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया की किसी भी बैलिस्टिक गतिविधियों पर रोक लगाई है, जिसका उल्लंघन करते हुए उत्तर कोरिया ने पिछले महीने ही मध्यम-दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया था। वर्ष 2014 के बाद उत्तर कोरिया का यह पहला मध्यम-दूरी का मिसाइल प्रक्षेपण था।    

अमेरिका में विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने उत्तर कोरिया से इस तरह की कार्रवाई से बचने और क्षेत्र को अस्थिर करने वाली बयानबाजी के बजाय अपनी प्रतिबद्धताओं एवं अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। KCNA के अनुसार, उत्तर कोरियाई नेता नई उपलब्धि से बेहद प्रसन्न हैं। बहरहाल, परीक्षण कब हुआ इस बारे में केसीएनए ने नहीं बताया। एजेंसी ने किम के हवाले से कहा है कि अब उत्तर कोरिया अपने हमला क्षेत्र से अपने शत्रुओं पर और अधिक शक्तिशाली परमाणु हथियारों से लैस नए तरह के अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक रॉकेट हमले कर सकता है तथा इस ब्रह्मांड में उनका नामोनिशान मिटाते हुए उन्हें खाक में मिला सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश