1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मिले किम जोंग, पैदल चलकर लांघी सीमा

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मिले किम जोंग, पैदल चलकर लांघी सीमा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2018 08:29 am IST,  Updated : Apr 27, 2018 08:29 am IST

बैठक के बाद विजिटर्स डायरी में किम जोंग ने मुलाकात को ऐतिहिसक बताया। किम जोंग ने लिखा यहां से एक नया इतिहास लिखा जाएगा। हम शांति स्थापित करने वाले इतिहास के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।

North Korea's Kim Jong-un crosses into South Korea- India TV Hindi
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मिले किम जोंग, पैदल चलकर लांघी सीमा   Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के बीच आज मुलाकात हुई। पूरी दुनिया की नजरें इस ऐतिहासिक बैठक पर टिकी हुई थीं। कोरियाई युद्ध के बाद पहली बार कोरियाई देशों के नेता आपस में मिले हैं। यह मुलाकात दोनों देशों की सीमा पर बने डिमिलिट्राइज़ जोन यानि डीएमजेड पर हुई। डीएमजेड में बने पनमूनजेओम गांव के 'पीस हाउस' में किम जोंग और मून जे इन मिले।

बैठक के बाद विजिटर्स डायरी में किम जोंग ने मुलाकात को ऐतिहिसक बताया। किम जोंग ने लिखा यहां से एक नया इतिहास लिखा जाएगा। हम शांति स्थापित करने वाले इतिहास के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। अमेरिका ने भी इस बैठक का स्वागत किया है। मून और किम की मुलाकात का प्रसारण टेलीविजन पर लाइव किया जाएगा। इससे पहले किम ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात की थी लेकिन ये काफ़ी हद तक एक गुप्त मुलाक़ात थी।

किम 65 साल पहले खत्म हुए कोरियाई युद्ध के बाद दक्षिण कोरिया में कदम रखने वाले उत्तर कोरिया के पहले शीर्ष नेता हैं। वर्ष 2000 और 2007 में प्योंगयांग में शिखर सम्मेलन के बाद इस तरह की यह तीसरी बैठक है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एवं किम के बीच बहुप्रतीक्षित मुलाकात से पहले कोरियाई प्रायद्वीप में राजनयिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। बहरहाल इस दौरान उत्तर कोरिया का परमाणु जखीरा दोनों नेताओं के बीच मुख्य एजेंडा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश