1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: पेशावर में IED विस्फोट में एक बच्चे की मौत, 4 घायल

पाकिस्तान: पेशावर में IED विस्फोट में एक बच्चे की मौत, 4 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2017 05:31 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 05:31 pm IST

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी कबाइली क्षेत्र में शुक्रवार को एक वाहन में आईईडी विस्फोट होने से कम से कम एक बच्चे की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी कबाइली क्षेत्र में शुक्रवार को एक वाहन में आईईडी विस्फोट होने से कम से कम एक बच्चे की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

अधिकारियों ने बताया कि बजौर एजेंसी की अरांग तहसील में 4 बच्चों को एक निजी स्कूल लेकर जा रहे एक वाहन में रिमोट कंट्रोल से विस्फोट कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कम से कम 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक, यह वाहन एक सरकारी ठेकेदार का था, जिस पर पहले भी 2 बार हमले के प्रयास हो चुके हैं। पिछले महीने इसी किस्म के विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश