1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बीजिंग में प्रदूषण खतरनाक लेवल पर पहुंचा, ऑरेंज अलर्ट जारी

बीजिंग में प्रदूषण खतरनाक लेवल पर पहुंचा, ऑरेंज अलर्ट जारी

 Written By: IANS
 Published : Dec 29, 2016 05:47 pm IST,  Updated : Dec 29, 2016 05:47 pm IST

बीजिंग में गुरुवार को वायु प्रदूषण के मद्देनजर नारंगी अलर्ट जारी किया गया। बीजिंग नगरपालिका पर्यावरणीय बचाव ब्यूरो के मुताबिक, बीजिग, तिआननिज, हेबेई और हेनान में कुहासे का अनुमान जताया गया था। यह अलर्ट शुक्रवार से रविवार तक जारी रहेगा।

China Pollution- India TV Hindi
China Pollution Image Source : AP

बीजिंग: बीजिंग में गुरुवार को वायु प्रदूषण के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। बीजिंग नगरपालिका पर्यावरणीय बचाव ब्यूरो के मुताबिक, बीजिग, तिआननिज, हेबेई और हेनान में कुहासे का अनुमान जताया गया था। यह अलर्ट शुक्रवार से रविवार तक जारी रहेगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आपातकाल योजना के तहत प्रदूषकों का उत्सर्जन करने वाले भारी वाहन और निर्माणाधीन सामग्री ले जाने वाले ट्रकों के सड़कों पर चलने पर पाबंदी है। बीजिंग में प्रदूषण के लिए चार स्तरीय अलर्ट प्रणाली है जिसमें सर्वाधिक खराब स्थिति के लिए लाल, उससे बेहतर के लिए ऑरेंज फिर पीली और नीली चेतावनी प्रणाली है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक पिछले तीन दिनों से 200 से अधिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश