1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक एयरफोर्स का मिराज लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की मौत

पाक एयरफोर्स का मिराज लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2016 08:16 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 08:16 pm IST

पाकिस्तान वायु सेना (PAF) का एक मिराज लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट की मौत हो गयी।

Mirage, PAK Air Force, Fighter jet, Crash- India TV Hindi
Mirage Image Source : PTI

कराची: पाकिस्तान वायु सेना (PAF) का एक मिराज लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट की मौत हो गयी। PAF के एक प्रवक्ता ने बताया कि फ्रांस में निर्मित लड़ाकू जेट विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर मसरूर बेस से रवाना हुआ और यहां से करीब 16 किमी दूर मुशर्रफ कॉलोनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि विमान को रिहायशी इलाकों से दूर ले जाने की कोशिश में पायलट मारा गया। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

बयान के अनुसार पायलट को मलबे से निकाल लिया गया था लेकिन उसे गंभीर चोट आई थीं और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि विमान मुशर्रफ कालोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ जो कि कराची में मसरूर एयरबेस के समीप है। अधिकारी ने बताया विमान एक निर्जन स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसके चलते कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई नुकसान हुआ।    

सितंबर में पाकिस्तान वायु सेना का एक विमान अफगानिस्तान की सीमा से लगी देश की पश्चिमोत्तर खैबर एजेंसी में दुघर्टनाग्रस्त हुआ था जिसमें उसके पायलट की मौत हो गई थी। पिछले साल एक एफ...7 पीजी पीएफए ल़ड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था और उसमें बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले के पास आग लग गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश