1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक का आरोप, संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारत ने मारे दो नागरिक

पाक का आरोप, संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारत ने मारे दो नागरिक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 19, 2017 07:13 am IST,  Updated : Jul 19, 2017 07:13 am IST

पाकिस्तान ने आज दावा किया कि सामाहनी सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में उसके दो नागरिक मारे गए और छह अन्य घायल हुए।

Pak accused two civilians killed by violating ceasefire- India TV Hindi
Pak accused two civilians killed by violating ceasefire

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज दावा किया कि सामाहनी सेक्टर में भारतीय सैनिकों द्वारा कथित तौर पर किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में उसके दो नागरिक मारे गए और छह अन्य घायल हुए। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और उसके दो नागरिकों की हत्या कर दी और छह अन्य को घायल कर दिया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में एक नौ वर्षीय लड़का भी शामिल है। (सऊदी अरब में मिनी स्कर्ट पहनकर निकली लड़की, मचा बवाल)

गौरतलब है कि इससे पहले भी पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर आरोप लगाया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा एलओसी के पार से हुई संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में भारतीय सैनिकों ने उनके वाहन पर गोलीबारी की जिसके कारण उनके चार जवान नदी में डूब गये। पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके में मुजफ्फराबाद से 73 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आठमुकाम में नीलम नदी के पास चल रहे वाहन को निशाना बनाया गया।

गफूर के अनुसार गोलीबारी से वाहन नदी में गिर गया और नियंत्रण रेखा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में चार सैनिक मारे गये। उन्होंने बताया कि एक सैनिक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि चार में से तीन की खोज जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश