1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सऊदी अरब में मिनी स्कर्ट पहनकर निकली लड़की, मचा बवाल

सऊदी अरब में मिनी स्कर्ट पहनकर निकली लड़की, मचा बवाल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2017 02:02 pm IST,  Updated : Jul 18, 2017 02:02 pm IST

सऊदी अरब में एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। महिला को मीनी स्कर्ट पहनना भारी पड़ गया। कई लोगों ने महिला की आलोचना की जबकि कई लोग महिला के समर्थन में खड़े हुए। माना जा रहा है कि महिला की इस हरकत के लिए उसे सज़ा भी मिल सकती है।

saudi arabia young girl in miniskirt creates huge...- India TV Hindi
saudi arabia young girl in miniskirt creates huge controversy

सऊदी अरब में एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। महिला को मीनी स्कर्ट पहनना भारी पड़ गया। कई लोगों ने महिला की आलोचना की जबकि कई लोग महिला के समर्थन में खड़े हुए। माना जा रहा है कि महिला की इस हरकत के लिए उसे सज़ा भी मिल सकती है। दरअसल मामला उस समय का है जब खुलूद नाम की महिला ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। (ट्रंप ने दी वेनेजुएला को आर्थिक कार्रवाई की धमकी)

इस वीडियो में खुलूद ने मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना हुआ था। वीडियो पर सोशल मीडिया में काफी बवाल मचा, क्योंकि सऊदी अरब में महिलाओं को इस तरह के कपड़े पहनने की इजाज़त नहीं है। और तो और यहां पर महिलाओं के पहनावे को लेकर सक्त कानून भी हैं। मीडिया खबरों के अनुसार खुलूद से इस वीडियो को लेकर पूछताछ हो रही है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद दो तरह के कमेंट महिला को मिल रहे हैं एक तरफ वो लोग हैं जो महिला की आलोचना कर रहे हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ वो लोग हैं जो उसकी बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं।

फातिमा अल-इस्सा नाम की एक महिला ने इस वीडियो के समर्थन में लिखा, "अगर ये लड़की विदेशी होती तो अब तक उसकी कमर और आंखों के कसीदे पढ़े जाते पर चूंकि वो एक सऊदी है तो उसको गिरफ्तार करने की बातें हो रही हैं।" सऊदी के एक पत्रकार ने लड़की की फोटो को ब्लर कर के शेयर करते हुए उसकी तीखी आलोचना की और कहा कि यह सही नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश