1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दरगाह हमला: पाक सेना ने कहा ''देश के ख़ून की हर बूंद का बदला लिया जाएगा''

दरगाह हमला: पाक सेना ने कहा ''देश के ख़ून की हर बूंद का बदला लिया जाएगा''

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 17, 2017 11:32 am IST,  Updated : Feb 17, 2017 11:53 am IST

सिंध प्रांत में शेवान की लाल शाहबाज़ क़लंदर दरगाह में आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान की सेना ने कहा कि "शत्रुतापूर्ण ताक़तो" को निशाना बनाते हुए कहा कि वे इस हमले का जवाब देंगे। ग़ौरतलब

 Sufi Lal Shahbaz Qalandar Shrine- India TV Hindi
Sufi Lal Shahbaz Qalandar Shrine

सिंध प्रांत में शेवान की लाल शाहबाज़ क़लंदर दरगाह में आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान की सेना ने कहा कि "शत्रुतापूर्ण ताक़तो" को निशाना बनाते हुए कहा कि वे इस हमले का जवाब देंगे।

ग़ौरतलब है कि गुरुवार को दरगाह में आत्मघाती हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए हैं और 150 से ज़्यादा घायल हुए हैं।

ट्वीटर पर डाले एक संदेश में इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ़ ग़फ़ूर ने कहा, "हाल ही के आतंकी हमले पाकिस्तान से बैर रखने वाली ताक़तों और अफ़ग़ानिस्तान में आतंकी संगठनों के इशारे पर किए गए हैं। हम इनका जवाब देंगे।"

संदेश में आर्मी चीफ़ के हवाले से कहा गया, "देश के ख़ून के हर क़तरे का बदला लिया जाएगा वो भी बहुत जल्द। अब किसी के लिए कोई सब्र नहीं।"

मेजर जनरल आसिफ़ ग़फ़ूर के अनुसार पाकिस्तान सेनाध्यक्ष जनरल क़मर जावेद बाजवा ने शांति की अपील की है। "आपके सशस्त्र बल शत्रुता रखने वाली ताक़तों को सफल नहीं होने देंगी। हम देश के प्रति प्रतिबद्ध हैं।"

पिछले चार दिनों में पाकिस्तान में ये चौथा आतंकी हमला है। इसके पहले लाहौर, क्वेटा और मोहमंड एजेंसी में हमले हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश