1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के मंत्री का अपहृत पुत्र पाक-अफ़ग़ान सीमा से बरामद

पाकिस्तान के मंत्री का अपहृत पुत्र पाक-अफ़ग़ान सीमा से बरामद

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2016 10:34 am IST,  Updated : Sep 09, 2016 10:34 am IST

कराची: पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के मंत्री के अपह्त किशोर पुत्र का पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा से बरामद कर लिया गया है। कुछ हथियारबंद लोगों ने इस साल के मई में इस किशोर का अपहरण कर लिया

Asad Tareen- India TV Hindi
Asad Tareen

कराची: पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के मंत्री के अपह्त किशोर पुत्र का पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा से बरामद कर लिया गया है। कुछ हथियारबंद लोगों ने इस साल के मई में इस किशोर का अपहरण कर लिया था। असद तरीन को किला अब्दुल्ला जिले के डोलांगी इलाके से कल बरामद कर लिया गया। 20 मई को पिशीन जिले में कॉलेज से घर लौटते समय असद तरीन का अपहरण कर लिया गया था। असद बलूचिस्तान के स्थानीय प्रशासन मंत्री सरदार मुस्तफा तरीन का लड़का है।

मिशिन के उपायुक्त अब्दुल वहीद काकर ने बताया कि असद को कड़ी सुरक्षा में क्वेटा भेज दिया गया है। अभी स्पष्ट नहीं है कि असद की बरामदगी सुरक्षा बलों के अभियान में हुई है या इसके लिए किसी तरह की फिरौती दी गई है। उल्लेखनीय है कि पंजाब प्रांत के दिवंगत गवर्नर सलमान तासीर के पुत्र शहबाज तासीर को मार्च में बलूचिस्तान प्रांत से बरामद किया गया था। आतंकियों ने उसे पांच साल तक कैद कर के अफगानिस्तान में रखा था। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी के पुत्र अली हैदर को तीन साल तक बंधक बने रहने के बाद आतंकियों के चंगुल से मई में मुल्तान से बरामद किया गया था। सिंध उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पुत्र को भी जुलाई में बरामद किया गया था। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची पिछले कई सालों से फिरौती के लिए अपहरण, लक्षित हत्या, सांप्रदायिक हिंसा, आतंकवाद, बैंक डकैती और अन्य प्रकार के अपराधों में लिप्त अपराधियों, गैंगस्टर और आतंकियों का केन्द्र बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश