इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कानून मंत्री फरोग़ नसीम ने न्यायाधीश काजी फाइज़ ईसा के खिलाफ एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बचाव करने के लिये मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया। कराची से ताल्लुक रखने वाले नसीम सरकार की ओर से अदालत में पेश होंगे। सरकार ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में ईसा के खिलाफ मामला दायर कर उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के मालिकाना हक वाली ऑफशोर कंपनियों में बारे में बात छिपाने के लिये बर्खास्त करने की अपील की थी। नसीम ने कहा कि मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अनुरोध पर मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया। अब मैं मामले में सरकार का प्रतिनिधित्व करूंगा।
- Hindi News
- विदेश
- एशिया
- पाकिस्तान के कानून मंत्री ने पद से इस्तीफा दिया
पाकिस्तान के कानून मंत्री ने पद से इस्तीफा दिया
पाकिस्तान के कानून मंत्री फरोग़ नसीम ने न्यायाधीश काजी फाइज़ ईसा के खिलाफ एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बचाव करने के लिये मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement