1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक ने कहा, भारत आतंकवाद विरोधी प्रयासों से उसका ध्यान बंटा रहा है

पाक ने कहा, भारत आतंकवाद विरोधी प्रयासों से उसका ध्यान बंटा रहा है

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 11, 2018 07:33 am IST,  Updated : Jan 11, 2018 07:33 am IST

आतंकवादियों को पनाहगाह उपलब्ध कराने को लेकर अमेरिका के निशाने पर आए पाकिस्तान ने आज दावा किया कि भारत आतंकवाद विरोधी प्रयासों से उसका ध्यान बंटा रहा है और उसने विदेशी राजनयिकों को अपने गंभीर प्रयासों के बारे में बताया।

pak - India TV Hindi
pak

इस्लामाबाद: आतंकवादियों को पनाहगाह उपलब्ध कराने को लेकर अमेरिका के निशाने पर आए पाकिस्तान ने आज दावा किया कि भारत आतंकवाद विरोधी प्रयासों से उसका ध्यान बंटा रहा है और उसने विदेशी राजनयिकों को अपने गंभीर प्रयासों के बारे में बताया। इस्लामाबाद में (दूसरे देशों के) राजदूतों और (उनके) स्थानीय मिशनों के प्रमुखों को विदेशमंत्री , विदेश सचिव, चीफ ऑफ जनरल स्टॉफ (सीजीएस), सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) तथा सैन्य मुखिया महानिदेशक (डीजीएमआई) ने पाकिस्तान के (आतंकवाद निरोधक) प्रयासों के बारे में बताया। (पाकिस्तान में 8 साल की बच्ची से रेप, भड़के दंगे में 2 लोगों की मौत )

विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनयिकों को आतंकवाद निरोधक प्रयासों और हिंसक चरमपंथ का मुकाबला करने में पाकिस्तान की ‘उपलब्धियों और चुनौतियों’ के बारे में बताया। उसने कहा, ‘‘विस्तार से यह बात बतायी गयी कि कैसे भारतीय खुफिया एजेंसियां और उसके रूख से पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक प्रयासों से ध्यान बंट रहा है तथा कैसे रॉ-एनडीएस की मिलीभगत पाकिस्तान के अंदरुनी स्थायित्व को धता बता रही है। ’’

दूतों को उन सैन्य अभियानों की सफलता के बारे में बताया कि जिनसे पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद का सफाया हुआ। विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले 16 सालों में जो सघन आतंकवाद निरोधक प्रयत्न किये हैं और पिछले चार साल के घटनाक्रम के बारे में बताने के लिए यह ब्रीफिंग आयोजित की गयी थी। हाल के दिनों में अमेरिका ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने के लिए दबाव बढ़ा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश