1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने 2 पुलिसकर्मियों को मार डाला

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने 2 पुलिसकर्मियों को मार डाला

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2017 07:05 pm IST,  Updated : Jun 11, 2017 07:05 pm IST

अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों के एक हमले में रविवार को कम से कम 2 पुलिसकर्मी मारे गए।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों के एक हमले में रविवार को कम से कम 2 पुलिसकर्मी मारे गए। मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने प्रांत की राजधानी क्वेटा में पुलिस की एक जांच चौकी को निशाना बनाया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा, ‘बाद में घायल पुलिसकर्मियों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।’ पुलिस ने घटना के बाद फरार हुए हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है। तत्काल किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

घटना से पहले इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के मस्तुंग इलाके में 3 दिन चले एक अभियान में 12 आतंकियों को मार गिराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश