1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आतंकियों को धन देने का आरोप

पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आतंकियों को धन देने का आरोप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 09, 2016 07:58 am IST,  Updated : Sep 09, 2016 07:58 am IST

पाकिस्तान ने भारत पर उसके देश (पाकिस्तान) में आतंकवाद की वित्तीय मदद करने का आरोप लगाया है और दावा किया है कि ''विनाशकारी गतिविधियों में भारत के शामिल होने के खुले सबूत मौजूद हैं।'' ग़ौरतलब

Nafees Zakaria- India TV Hindi
Nafees Zakaria

पाकिस्तान ने भारत पर उसके देश (पाकिस्तान) में आतंकवाद की वित्तीय मदद करने का आरोप लगाया है और दावा किया है कि ''विनाशकारी गतिविधियों में भारत के शामिल होने के खुले सबूत मौजूद हैं।''

ग़ौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में जी20 शिखर सम्मेलन में बग़ैर पाकिस्तान का नाम लिए कहा था, "दक्षिण एशिया में एक ऐसा देश है जो हमारे क्षेत्र के देशों में आतंक के एजेंट भेज रहा है।"

डॉन के अनुसार पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफ़ीस ज़कारिया ने मोदी के बयान पर कहा, "भारत ही वो देश है।"

विदेश मंत्रालय का बयान ऐसे समय पर आया है जब मोदी ने लाओस में आसियान शिखर सम्मेलन में “आतंक के वाहक” के ख़िलाफ़ समन्वित कार्रवाई करने की अपील की है।

मोदी ने एक बार फिर बग़ैर पाकिस्तान का नाम लिए कहा, "हमारे समाज को आतंक के वाहक, बढ़ते कट्टरपन और अति हिंसा से ख़तरा है।"

ज़कारिया ने दावा किया कि RAW के विंग कमांडर कलभूषण जाधव के इक़बालिया बयान से साफ़ ज़ाहिर है कि कौन सा देश आतंक फ़ैला रहा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ संयुक्त राष्ट्र के आगामी सत्र में कलभूषण जाधव का मामला उठाएंगे, ज़कारिया ने कहा, "आतंकी गतिविधियों में भारत के शामिल होने का मसला यक़ीनन  उठाया जाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश