1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सोशल मीडिया पर नहीं हैं पाकिस्तान के सेना प्रमुख

सोशल मीडिया पर नहीं हैं पाकिस्तान के सेना प्रमुख

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 28, 2016 04:15 pm IST,  Updated : Nov 28, 2016 04:15 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने स्पष्ट किया है कि नवनियुक्त सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं और सोशल मीडिया पर यदि उनके नाम से कोई खाता है तो

Qamar Javed Bajwa- India TV Hindi
Qamar Javed Bajwa

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने स्पष्ट किया है कि नवनियुक्त सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं और सोशल मीडिया पर यदि उनके नाम से कोई खाता है तो यह फर्जी है। सेना के जनसंपर्क विभाग इंटर-सर्विसेज प्रेस रिलेशंस (आईएसपीआर) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने कहा, "देश के नए सेना प्रमुख के तौर पर नियुक्त जनरल कमर बाजवा सोशल मीडिया पर नहीं हैं। फेसबुक/ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेफार्म पर उनके नाम से उनकी आईडी या खाते फर्जी हैं।"

यह घोषणा लेफ्टिनेंट जनरल बाजवा के देश के नए सेना प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद की गई है। बाजवा 29 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे जनरल राहील शरीफ की जगह लेंगे। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि कमांड परिवर्तन का एक औपचारिक समारोह मंगलवार को रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा, जहां नए सेना प्रमुख का स्वागत किया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश