रावलपिंडी: पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तानी सीमा के पार लक्षित हमले करते हुए आतंकवादी संगठन जमात-उल-अहरार से जुड़े दो दुर्दात आतंकवादियों को मार गिराने में सफल रही है, जिनमें लाहौर हमले का मास्टरमाइंड भी शामिल है।
ये भी पढ़े-
- अमेरिका में भारतीय की हत्या, मेरे देश से निकल जाओ कहकर मारी गोली
- चीन ने सामरिक संवाद को सकारात्मक बताया, NSG-अजहर मुद्दों का जिक्र नहीं
- अमेरिका: मृतक अश्वेत किशोर के परिवार को मुकदमे के निपटान के लिए मिलेगा 3.35 मिलियन डालर
'जियो टीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में वजीउल्ला उर्फ अहरार शामिल है, जिसने लाहौर और पंजाब में अन्य जगहों पर हुए हालिया आत्मघाती हमलों की साजिश तैयार की थी।
सूत्रों ने बताया कि वजीउल्ला को पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए 'दुश्मन की एक खुफिया एजेंसी' द्वारा प्रायोजित किया गया था।
13 फरवरी को लाहौर के चेरिंग क्रॉस पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था, जिससे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई थी।
सूत्र ने बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा मारा गया दूसरा आतंकवादी हिकमत उर्फ कारी जुबैर है, जो अफगानिस्तान में आतंकवादी पारगमन शिविर का मुखिया था और पाकिस्तान में आतंकवादी अभियानों का समन्वय करता था।