1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने 60 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए

पाकिस्तान ने 60 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 27, 2017 09:07 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 09:07 pm IST

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तानी जलसीमा में कथित रूप से प्रवेश करने के आरोप में 60 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार कर लिए और उनकी नौकाएं जब्त कर लीं।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

कराची: पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने पाकिस्तानी जलसीमा में कथित रूप से प्रवेश करने के आरोप में 60 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार कर लिए और उनकी नौकाएं जब्त कर लीं। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) ने गुरुवार को इन मछुआरों को गिरफ्तार किया, लेकिन उनकी गिरफ्तारी की बात अभी तक सार्वजनिक नहीं की है। उन्हें शनिवार को किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। 

PMSA के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारियां तब की गईं जब मछुआरों को पाकिस्तानी जलसीमा में मछली पकड़ते पाया गया। अधिकारियों की तरफ से चेतावनी के बावजूद वे वहां से नहीं हटे। इससे पहले, इसी माह पाकिस्तान ने सौहार्द्र दिखाते हुए करीब 219 मछुआरों को रिहा कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश