1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में बैन किए गए भारतीय टेलीविजन चैनल

पाकिस्तान में बैन किए गए भारतीय टेलीविजन चैनल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 01, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 07:00 pm IST

इस्लामाबाद: भारत, पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी मीडिया नियामक ने देश के सभी चैनलों से तत्काल भारतीय कार्यक्रमों का अवैध प्रसारण रोकने को कहा है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी ऑथिरिटी (PEMRA) ने

tv channel- India TV Hindi
tv channel

इस्लामाबाद: भारत, पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी मीडिया नियामक ने देश के सभी चैनलों से तत्काल भारतीय कार्यक्रमों का अवैध प्रसारण रोकने को कहा है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी ऑथिरिटी (PEMRA) ने एक बयान में कहा कि उसे शिकायतें मिल रही हैं कि कई स्थानीय निजी चैनल बिना मंजूरी के भारतीय टॉक शो, रियलिटी शो और धारावाहिकों का प्रसारण कर रहे हैं।

PEMRA ने गुरूवार को कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस मुद्दे (भारतीय कार्यक्रमों का अवैध प्रसारण) को लेकर की गयी शिकायतों में गंभीर चिंताएं उठायी गयी हैं। शिकायतों में पीईएमआरए से अवैध भारतीय चैनलों एवं अवैध भारतीय डीटीएच के प्रसारण एवं वितरण पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी है।

नियामक संगठन ने कहा कि वह भारतीय चैनलों के अवैध प्रसारण को रोकने के लिए पहले ही कदम उठा चुका है और आगाह किया कि सभी वितरण नेटवर्क एवं टीवी चैनल कानूनों का पालन करें तथा भारतीय कार्यक्रमों का प्रसारण तत्काल रोक दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश