1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: ट्रेन से टकराई सिख श्रद्धालुओं से भरी बस, 20 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

पाकिस्तान: ट्रेन से टकराई सिख श्रद्धालुओं से भरी बस, 20 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 04:09 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 10:14 pm IST

पाकिस्तानी पंजाब के शेखुपुरा में सिख श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस की ट्रेन से टक्कर हो गई है।

Pakistan Bus Train Accident- India TV Hindi
ट्रेन से टकराई सिख श्रद्धालुओं से भरी बस, 19 की मौत Image Source : TWIITER/VIDEO GRAB

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पाकिस्तानी पंजाब के शेखुपुरा में सिख श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस की ट्रेन से टक्कर हो गई है। इस भीषण दुर्घटना में 20 लोग मारे गए हैं जबकि कई लोगों को हालत बेहद गंभीर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान रेलवे और रेस्क्यू टीम ने हादसे के तुरंत बाद पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। ये हादसा शेखुपुरा के नजदीक एक मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि ये सभी यात्री ननकाना साहिब से लौट रहे थे। हादसे के बाद पाकिस्तान के रेलवे मंत्री राशिद शेख ने अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भी हादसे पर दुख जताया है।

इस हादसे से करीब चार महीने पहले भी सिंध में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर दर्दनाक हादसा हो चुका है। जहां लाहौर जा रही एक बस की ट्रेन से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

साल 2019 में पाकिस्तान रेलवे को सौ से ज्यादा हादसे देखने पड़े हैं, इनमें से कुछ हादसे बहुत भयानक थे। इस साल के पहले पांच महीनों में पाकिस्तान रेलवे के इंजन 111 बार फेल हो चुके हैं, जिस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश