1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन से 2028 तक आठ हमलावर पनडुब्बी खरीदेगा पाक

चीन से 2028 तक आठ हमलावर पनडुब्बी खरीदेगा पाक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2016 05:49 pm IST,  Updated : Aug 31, 2016 07:04 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान लगभग पांच अरब डॉलर के एक समझौते के तहत कम से कम आठ संशोधित डीजल, इलेक्टि्रक पनडुब्बी चीन से 2028 तक खरीदेगा। इसे चीन के लिए सबसे बड़ा हथियार निर्यात बताया जा रहा।

submarines- India TV Hindi
submarines

इस्लामाबाद: पाकिस्तान लगभग पांच अरब डॉलर के एक समझौते के तहत कम से कम आठ संशोधित डीजल, इलेक्टि्रक पनडुब्बी चीन से 2028 तक खरीदेगा। इसे चीन के लिए सबसे बड़ा हथियार निर्यात बताया जा रहा। रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक पाकिस्तान की अगली पीढ़ी की पनडुब्बी कार्यक्रम के प्रमुख और वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों ने रक्षा मामलों पर नेशनल एसेंबली की स्थायी समिति को 26 अगस्त को इस सौदे की जानकारी दी जो लगभग चार से पांच अरब डॉलर का होगा।

इसके मुताबिक समिति के सदस्यों को नौसेना अधिकारियों द्वारा दिए बयान से जाहिर होता है कि अगली पीढ़ी की पनडुब्बियां आगे बढ़ रही है। अप्रैल में पाकिस्तान नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की कि कराची शिपयार्ड एवं इंजीनियरिंग वक्र्स (KSEW) ने आठ पनडुब्बियों में चार खरीदने के लिए एक अनुबंध सुनिश्चित किया है जिन्हें एयर इंडीपेंडेंट प्रोपल्शन प्रणालियों के साथ जोड़ा जाएगा।

खबर के मुताबिक पाकिस्तान का सुख दुख का साथी कहे जाने वाले चीन द्वारा पाकिस्तान को कम ब्याज पर परियोजना के लिए एक दीर्घकालीन रिण दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि चाइना शिप किस तरह की पनडुब्बियां पाकिस्तान नौसेना को चाइना शिपबिल्डिंग ट्रेडिंग कंपनी (CSTC) आपूर्ति करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश