1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने मनाया आजादी का जश्न

पाकिस्तान ने मनाया आजादी का जश्न

 Written By: IANS
 Published : Aug 14, 2016 02:34 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 02:34 pm IST

पाकिस्तान ने रविवार को अपना स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह से मनाया।

pakistan celebrates independence day- India TV Hindi
pakistan celebrates independence day

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने रविवार को अपना स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह से मनाया। 'रेडियो पाकिस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, संघीय राजधानी में 31 और प्रांतीय राजधानी में 21 बंदूकों की सलामी के साथ दिन की शुरुआत हुई।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह इस्लामाबाद में 'कन्वेंशन सेंटर' में हुआ, जहां राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रांतीय राजधानियों और जिला मुख्यालयों के साथ ही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थानों में भी ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए।

इसी बीच, सभी प्रमुख सार्वजनिक और निजी इमारतें, सड़कें और स्थल रोशनी, राष्ट्रीय ध्वजों और नेताओं की तस्वीरों और बैनरों से सज गए। रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह लाहौर में मजार-ए-इकबाल में 'चेंज ऑफ गार्ड' (कमान की अदला-बदली) समारोह आयोजित किया गया।

पंजाब रेंजर्स ने पाकिस्तानी सेना की एक टुकड़ी को मजार के गार्ड की कमान सौंपी। इस्लामाबाद के शकरपारियां परेड मैदान में आधी रात के बाद आतिशबाजी के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ। मैदान और उसके आसपास के इलाके रंगीन आतिशबाजी से रोशन किए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश