1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान का दावा- हमने भारत से कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त करने को कहा

पाकिस्तान का दावा- हमने भारत से कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त करने को कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 07, 2020 08:06 am IST,  Updated : Aug 07, 2020 08:06 am IST

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त करने के वास्ते राजनयिक माध्यम से भारत से कहा है...

Kulbhushan Jadhav- India TV Hindi
Kulbhushan Jadhav Image Source : FILE PHOTO

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त करने के वास्ते राजनयिक माध्यम से भारत से कहा है वहीं नई दिल्ली ने कहा कि इस्लामाबाद ने अभी तक इस मामले में उसे कोई सूचना नहीं दी है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता आयशा फारूकी ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने सरकार को निर्देश दिया है कि भारत और जाधव को वकील नियुक्त करने के लिए “एक और मौका” दिया जाए।

उन्होंने कहा, “इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के तीन अगस्त के निर्देशों के बाद हमने राजनयिक माध्यम से भारतीय पक्ष से संपर्क किया और उन्हें इसकी सूचना दी।” उन्होंने कहा, “हम भारत के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।” लेकिन नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, “हमें इस संबंध में पाकिस्तान की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है।”

श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश को लागू करना चाहिए और भारत को संबंधित दस्तावेज मुहैया कराना चाहिए साथ ही जाधव को “बेरोकटोक, बाधारहित और बिना शर्त” राजनयिक पहुंच मुहैया करानी चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश