1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 254 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5,038 पहुंची

Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 254 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5,038 पहुंची

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2020 03:10 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 03:10 pm IST
Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 254 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5,038 पहुंची- India TV Hindi
Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 254 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5,038 पहुंची

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 254 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 5,038 पहुंच गई है, जबकि 14 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 86 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि 1,026 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 37 की हालत गंभीर है। उसमें कहा गया कि पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में, कोविड-19 के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या 86 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में कोरोना वायरस के 254 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 5,038 तक पहुंच गई है। इनमें से पंजाब में 2,425 मामले, सिंध में 1,318, खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) में 697, बलूचिस्तान में 228, गिलगित-बाल्टिस्तान में 216, इस्लामाबाद में 119 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 35 मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में लगे तीन सप्ताह से अधिक के लॉकडाउन के बावजूद नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन मंगलवार को समाप्त होने जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को फैसला किया जाएगा कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए या नहीं।

लॉकडाउन बढ़ाए जाने की संभावना बहुत अधिक है। स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्जा ने कहा है कि लॉकडाउन पूरी तरह से हटा दिए जाने पर मामले काफी बढ़ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश