1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pakistan Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 747 नए मामले

Pakistan Coronavirus: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 747 नए मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 05:11 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 05:11 pm IST

पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 747 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,88,047 हो गए।

Pakistan coronavirus cases till 15 August- India TV Hindi
Pakistan coronavirus cases till 15 August Image Source : AP

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 747 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,88,047 हो गए । स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से नौ और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 6,162 हो गई। अब तक कोविड-19 के 2,65,624 मरीज ठीक हो चुके हैं और 768 मरीजों की हालत नाजुक है।

कोरोना संक्रमण के कुल मामलों में से सिंध से 125,632, पंजाब से 95,203, खैबर पख्तूनख्वा से 35,091, इस्लामाबाद से 15,346, बलूचिस्तान से 12,144, गिलगित बल्तिस्तान से 2,452 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर से 2,179 मामले सामने आए। पाकिस्तान में अब तक 22,53,131 नमूनों की कोरोना वायरस जांच की जा चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश