1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 3387 नए केस, कुल मामले 2.25 लाख से ज्यादा हुए

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 3387 नए केस, कुल मामले 2.25 लाख से ज्यादा हुए

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2020 02:09 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 02:09 pm IST

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,387 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,25,283 हो गई।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 3387 नए केस, कुल मामले 2.25 लाख से ज्यादा हुए- India TV Hindi
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 3387 नए केस, कुल मामले 2.25 लाख से ज्यादा हुए Image Source : GOOGLE

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,387 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,25,283 हो गई। इसके अलावा देश में इस संक्रमण से अपनी जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़कर 4,619 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोविड-19 के सर्वाधिक 90,721 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पंजाब में 80,297, खैबर पख्तूनख्वा में 27,506, इस्लामाबाद में 13,292, बलूचिस्तान में 10,717, गिलगित बल्तिस्तान में 1,536 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 1,214 मामले सामने आए हैं।

नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 3,387 नए मामले सामने आने के साथ ही 68 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 11,469 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के1,25,094 मरीज ठीक हो चुके हैं।

एनसीओसी के अनुसार 2,460 अन्य मरीजों की हालत नाजुक है। इस बीच, पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह माल की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए रविवार से पाक-ईरान सीमा की चार चौकियों को फिर से खोल देगी। आंतरिक मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गब्द, मंद, काटगर और चेडगी में चौकियां खोली जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश