1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PM नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित करने की याचिका खारिज

PM नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित करने की याचिका खारिज

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2016 07:32 am IST,  Updated : Aug 31, 2016 07:32 am IST

पाकिस्तान के उच्च न्यायालय ने विपक्ष के नेता इमरान खान द्वारा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके पद से अयोग्य घोषित करने की मांग वाली उनकी याचिका तुच्छ बताते हुए खारिज कर दी।

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उच्च न्यायालय ने विपक्ष के नेता इमरान खान द्वारा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके पद से अयोग्य घोषित करने की मांग वाली उनकी याचिका तुच्छ बताते हुए खारिज कर दी।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान के वकील ने भ्रष्टाचार में कथित तौर पर लिप्त रहने के लिए नेशनल असेंबली और प्रधानमंत्री पद से शरीफ को अयोग्य घोषित करने के लिए कल यह याचिका दायर की थी।

पनामा की लॉ फर्म से अप्रैल में लीक हुए लाखों दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि शरीफ की बेटी और दो बेटों की ब्रिटेन में संपत्तियां हैं जिनका जिक्र शरीफ ने अपने परिवार की संपत्ति का ब्यौरा देते समय नहीं किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश