1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने पूर्वी सीमा से सटे हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध की अवधि 28 जून तक बढ़ायी

पाकिस्तान ने पूर्वी सीमा से सटे हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध की अवधि 28 जून तक बढ़ायी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2019 11:07 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 11:07 pm IST

भारतीय वायुसेना के बालाकोट (पाकिस्तान) में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शिविरों पर हवाई हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। भारत ने जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में भारतीय सुरक्षाकमिर्यों पर आतंकवादी हमले के बाद बालकोट की कार्रवाई की थी।

Imran Khan- India TV Hindi
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान

लाहौर। पाकिस्तान ने भारत से लगे अपने वायु क्षेत्र में बाहरी विमानों के प्रवेश पर पाबंदी की अवधि तीसरी बार 28 जून तक के लिये बढ़ा दी है। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने इस संदर्भ में एक नोटिस जारी किया है।

भारतीय वायुसेना के बालाकोट (पाकिस्तान) में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शिविरों पर हवाई हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी के अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। भारत ने जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में भारतीय सुरक्षाकमिर्यों पर आतंकवादी हमले के बाद बालकोट की कार्रवाई की थी।

सीएए द्वारा बृहस्पतिवार को जारी नोटिस के अनुसार, ‘‘भारत से लगी अपनी पूर्वी सीमा पर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र 28 जून तक बंद रहेगा। पश्चिमी क्षेत्र से पारगमन उड़ानों के लिये पंजगूर हवाई क्षेत्र खुला रहेगा क्योंकि एयर इंडिया उस हवाई क्षेत्र का उपयोग पहले से ही कर रहा है।’’

पाकिस्तान के एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा कि चूंकि दोनों देशों के बीच अपने हवाई क्षेत्र खोलने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई, ऐसे में यथास्थिति बनी रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश