1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: लंदन की टैक्सियों पर लगे पाकिस्तान विरोधी नारे, ब्रिटेन के राजदूत तलब

पाक: लंदन की टैक्सियों पर लगे पाकिस्तान विरोधी नारे, ब्रिटेन के राजदूत तलब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2017 07:53 pm IST,  Updated : Nov 03, 2017 07:53 pm IST

पाकिस्तान की विदेश सचिव ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में ब्रिटेन के उच्चायुक्त को अपने देश के खिलाफ लगाए गए नारे के लिए तलब किया...

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की विदेश सचिव ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में ब्रिटेन के उच्चायुक्त को अपने देश के खिलाफ लगाए गए नारे के लिए तलब किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने उस देश विरोधी नारे पर अपनी ‘गंभीर चिंता’ से उच्यायुक्त को अवगत कराया जो हाल ही में लंदन में टैक्सियों पर लगाए गए थे।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (FO) ने कहा कि विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने ब्रिटेन के उच्चायुक्त थॉमस ड्रियू को तलब किया। उन्होंने ‘लंदन में टैक्सियों पर नारे लगाए जाने पर गंभीर चिंता जताई, जिसमें पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता पर सीधे प्रहार किया गया था।’

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि ब्रिटेन के उच्चायुक्त को सूचित किया गया कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक छवि धूमिल करने वाले विज्ञापनों एवं कृत्यों को खारिज करता है जो ‘हमारी संप्रभुता और क्षेत्रीय एकता को’ नुकसान पहुंचाती हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश