1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नवाज शरीफ को दिल और गुर्दे की बीमारी के कारण अदियाला जेल से शिफ्ट किया जा सकता है

नवाज शरीफ को दिल और गुर्दे की बीमारी के कारण अदियाला जेल से शिफ्ट किया जा सकता है

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2018 11:34 am IST,  Updated : Jul 23, 2018 11:34 am IST

दिल और गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य ठीक नहीं है......

नवाज शरीफ (फोटो,पीटीआई)- India TV Hindi
नवाज शरीफ (फोटो,पीटीआई)

इस्लामाबाद (पाकिस्तान): दिल और गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उन्हें मेडिकल टीम ने अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा है। जेल प्रशासन के अधिकारी ने सोमवार को समाचार पत्र डॉन को बताया कि सेवानिवृत्त जनरल अजहर कियानी की अगुवाई में मेडिकल टीम ने शरीफ द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्या की शिकायत किए जाने पर रविवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल का दौरा किया था।

शरीफ की मेडिकल जांच के बाद मेडिकल टीम ने कहा कि शरीफ को "फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है।" मेडिकल टीम ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री की दिल की धड़कन डिहाइड्रेशन के कारण अनियमित थी और रक्त में यूरिया की उपस्थिति से उनके गुर्दे प्रभावित हो सकते हैं।

डॉन के मुताबिक, मेडिकल टीम की सिफारिश पंजाब के स्वास्थ्य सचिव और प्रभारी सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने कहा, "सरकार इस पर फैसला लेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा ठीक महसूस नहीं किए जाने की शिकायत के बाद मेडिकल टीम बुलाई गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश