1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने अमेरिका को कश्मीर में 'मानवाधिकार उल्लंघन के सबूत' दिए

पाकिस्तान ने अमेरिका को कश्मीर में 'मानवाधिकार उल्लंघन के सबूत' दिए

 Written By: IANS
 Published : Oct 04, 2016 07:37 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 07:38 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अमेरिका को कश्मीर में 'मानवाधिकार उल्लंघन के सबूत' दिए हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने सोमवार को पाकिस्तान

pakistan flag- India TV Hindi
pakistan flag

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अमेरिका को कश्मीर में 'मानवाधिकार उल्लंघन के सबूत' दिए हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने सोमवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड ओल्सन को कश्मीर में 'मानवाधिकार उल्लंघन के सबूत' दिए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जिलानी ने ओल्सन को कश्मीर में भारत द्वारा किए गए 'अत्याचारों के सबूतों का' एक डॉजियर दिया और अमेरिका से कश्मीर घाटी में भारतीय बलों द्वारा किए गए 'मानवाधिकारों के उल्लंघन' के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

जिलानी ने 'अत्याचारों' को बंद कराने के लिए अमेरिका से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक स्थायी सदस्य की हैसियत से अपनी शक्तियों का प्रयोग करने का आग्रह किया। जिलानी ने कहा कि कश्मीरियों को आत्मनिर्णय का अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कश्मीर की स्थिति की निगरानी करने के लिए मानवाधिकार संगठनों को वहां भेजने की मांग की।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के हालिया बयान को दोहराते हुए कि कश्मीरी और पाकिस्तानी अविभाज्य हैं, जिलानी ने दोहराया कि "पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार हासिल करने के लिए हर संभव नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन देता रहेगा।"

ओल्सन के साथ जिलानी की यह मुलाकात पाकिस्तानी नेताओं द्वारा एक सर्वदलीय बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दे को उठाने के संकल्प और यह कहने के एक दिन बाद हुई है कि वे कश्मीर में भारतीय 'आक्रामकता' और 'मानवाधिकार उल्लंघन' के खिलाफ एकजुट खड़े रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश