1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान को है उम्मीद, SAARC शिखर सम्मेलन में भाग लेगा भारत

पाकिस्तान को है उम्मीद, SAARC शिखर सम्मेलन में भाग लेगा भारत

 Written By: IANS
 Published : Jun 12, 2017 08:36 pm IST,  Updated : Jun 12, 2017 08:36 pm IST

पाकिस्तान को उम्मीद है कि भारत इस साल दक्षेस शिखर सम्मेलन में भाग लेगा। दक्षेस शिखर सम्मेलन के इस्लामाबाद में आयोजित होने की संभावना है।

Narendra Modi and Nawaz Sharif | AP Photo- India TV Hindi
Narendra Modi and Nawaz Sharif | AP Photo

बीजिंग: पाकिस्तान को उम्मीद है कि भारत इस साल दक्षेस शिखर सम्मेलन में भाग लेगा। दक्षेस शिखर सम्मेलन के इस्लामाबाद में आयोजित होने की संभावना है। पाकिस्तानी दूतावास में मिशन की उपाध्यक्ष मुमताज जहरा बलोच ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) से इतर पत्रकारों से कहा, ‘हम वास्तव में दक्षेस के लिए आशा रखते हैं कि मतभेदों के बावजूद भारत दक्षेस शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान आएगा, क्योंकि अंतत: हम पड़ोसी हैं।’

साल 2016 में भारत ने अपने एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान में दक्षेस शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लिया था। कई दूसरे सदस्य देशों ने भी इसका अनुसरण किया था, जिससे इस वार्षिक बैठक को रद्द करना पड़ा था। बलोच ने उन रपटों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि भारत और पाकिस्तान के SCO में शामिल होने के बाद उनके द्विपक्षीय विवाद से समूह को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा, ‘यह विवादों को सुलझाने का कोई संगठन नहीं है। यह साझा चुनौतियों और साझा विकास और क्षेत्र के लिए कार्य करने का एक संगठन है।’

उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ मीडिया की एक अटकलबाजी है। यह पाकिस्तान और भारत के लिए एक महत्वपूर्ण संगठन है। हम उम्मीद करते हैं कि हम कुछ सकारात्मक चीजें लाएंगे, जो हमारे क्षेत्र के विकास में योगदान देगा और एससीओ के सभी पक्षों के बीच ज्यादा समझदारी में मददगार होगा।’ उन्होंने कहा, ‘निसंदेह जब आप साथ काम करते हैं और आप उसी संगठन में होते हैं तो आपको बहुत सारे मुद्दों को सुलझाने का मौका मिलता है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश